ग्रंट नम्बर 12 के पीड़ितों को बांटी गई राहत किट
लखीमपुरखीरी, जुलाई 24 -- शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने से ग्रंट नंबर-12 गांव व गांव के आसपास पानी भर गया। गांव के पास कटान भी हो रहा था।प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। राजस्व की टीम बराबर निगरानी में लगी है। गुरुवार को पीड़ितों को राहत किट वितरित की गयी। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव व आसपास पानी भर गया। गांव को जाने वाली सड़क कट गयी जिससे ग्रामीणों को निकलने के लिए पानी में होकर पैदल खेतों से निकलना पड़ रहा है। गांव के पास नदी कटान करने लगी।कटान में सरकारी स्कूल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गुरुवार को नदी का कटान हल्का पड़ गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: कोसी के मुहाने पर जिंदगी: 60 मीटर दूर मौत, फिर भी बेखबर सिस्टम गुरुवार को एसडीएम यदुवीर सिंह, लेखपाल श्यामनंदन मिश्रा ने ग्रंट नं 12 गांव के करीब 200 पीड़ित परिवारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.