सीवान, मार्च 17 -- सिसवन। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्यासपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने छापेमारी में कुल 31 लीटर शराब बरामद की। प्रभारी शुभंकर कुमार ने बताया बरामद शराब में 28 पीस ऑफिसर चॉइस, 30 पीस रॉयल स्टेज और 36 पीस बीयर शामिल हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब कारोबार के लिए लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की तो कारोबारी शराब छोडकर फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर कारोबार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...