सीवान, मई 18 -- शैलेश कुमार सिंह सिसवन। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में रविवार का दिन कभी नहीं भूलने वाला बन गया। गांव की गलियों में जहां कभी बच्चों की किलकारियां और लोगों की चहल-पहल सुनाई देती थी, वहां रविवार को सिर्फ चीख-पुकार, सिसकियां और मातम का माहौल था। यूपी के आजमगढ़ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में ग्यासपुर के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद जैसे ही शवों को लाय गया पूरा इलाका स्तब्ध रह गया। जिसने भी यह खबर सुनी, वह कुछ पल के लिए अवाक रह गया। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि एक ही परिवार पलभर में खत्म हो गया। मृतकों में स्थानीय निवासी प्रेमलाल श्रीवास्तव के पुत्र मनीष कुमार श्रीवास्तव, उनकी पत्नी कंचन देवी, पुत्री आस्था कुमारी, अदिति कुमारी व रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी निवासी मुख्ता...