सीवान, अप्रैल 2 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के समीप ताजपुर रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान साईपुर निवासी कमलेश कुमार सिंह व रितु राज सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों का इलाज सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...