बलिया, अप्रैल 8 -- बलिया। ट्यूबेल टेक्निकल एसोसिएशन की ओर से बुधवार को अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड-2 के कार्यालय के पास धरना पर बैठ गए। एसोसिएशन के सदस्यों का आरोप है कि धरना पर बैठने से पूर्व कई बार मांगों को लेकर अधिशासी अभियन्ता से पत्राचार किया गया था। लेकिन उनके कानो पर जूं नहीं रेंग रहा था। ऐसे में बाध्य होकर संगठन को धरना पर बैठना पड़ा। इस दौरान सभा में वक्त्ताओं ने अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज उठाई तथा चेतावनी दी कि जब तक हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं होती है तो धरना जारी रहेगा। इस मौके पर देवेन्द्र नाथ मिश्र, रमेश सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, राजेश कुमार यादव, एजाज अहमद, धीरेन्द्र यादव, वेकेटेश चन्द्र, गौरीशंकर राम, शशि प्रकाश यादव, कपूर चन्द राम आदि थे। अध्यक्षता अभय नारायण मिश्र व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.