रुडकी, अप्रैल 14 -- तीन अप्रैल को घर से निकले युवक का शव सोमवार की देररात मोहम्मदपुर झाल से बरामद हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। लक्सर कोतवाली पुलिस के अनुसार कस्बा निवासी मनीष पुंडीर उर्फ नीरज लाठरदेवा पिछले कई साल से रायसी रोड मोहल्ले में रह रहा था। तीन अप्रैल को वह बाइक से घर से निकला था। इसके बाद परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। तभी से पुलिस व परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। मृतक के बेटे अभय पुंडीर ने बताया कि सोमवार की देर शाम उनके पिता का शव मोहम्मदपुर झाल से मिल गया। इसके बाद मौके पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...