भभुआ, जुलाई 22 -- जिले के मोहनियां, दुर्गावती, चैनपुर, रामपुर सहित अन्य क्षेत्र में की गई कार्रवाई पशु तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष पुलिस दल का किया गया है गठन (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर पुलिस ने पशु तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। पिछले 11 दिनों में 319 मवेशियों व वाहन को बरामद कर 19 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। कैमूर पुलिस ने यह कार्रवाई जिले के मोहनियां, दुर्गावती, चैनपुर, रामपुर सहित अन्य प्रखंडों में की है।

पुलिस का गठन पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने पशु तस्करों की गिरफ्तारी व मवेशियों की बरामदगी के लिए जिला स्तरीय विशेष पुलिस दल का गठन किया है, जिसमें एक इंस्पेक्टर, एक दारोगा व अन्य पुलिस अफसर और जवान शामिल हैं, जो इलाके में लगातार भ्रमणशील रहकर पशु तस्करों की निगरानी कर रहे हैं।

मामले की विस्तृत जानकारी केस...