बलिया, अप्रैल 4 -- रसड़ा। माली विकास कल्याण सेवा समिति बलिया की बैठक शनिवार को चिलकहर में पूर्व प्रधान मनोज माली के आवास पर हुई । इसमें 11 अप्रैल को महात्मा ज्योति राव फूले की जयंती समारोह जिला मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज हाल में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह में संगठन के अध्यक्ष एसके सैनी, संस्थापक प्रमोद माली भाग लेंगे। पूर्व प्रधान कन्हैया माली ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र माली, मनोज माली, शशांक माली, नवलजी, शिवजी माली, सुशील, धर्मात्मा माली आदि रहे। संचालन अखिलेश सैनी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.