औरैया, दिसम्बर 26 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में ग्रामीण क्षेत्रों से आई लगभग दो दर्जन आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर जमकर नारेबाजी की। यह ग्यारहवां दिन था जब आशाएं अपनी मांगों को लेकर अड़े हुई हैं। आशाओं ने कहा कि उनकी मांगें न माने जाने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बनी रहेंगी। हड़ताल के दौरान काम का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारी के रूप में मान्यता, न्यूनतम वेतन की गारंटी, काम की सीमा तय करने, ईएसआई, ईपीएफ और ग्रेच्युटी का लाभ, बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान और मृतक आश्रितों को बीमित राशि एवं मुआवजा सुनिश्चित करने की मांग की। धरने में शामिल आशाओं में बिनीता परमार, ममता शुक्ला, अर्चना दुवे, रीना देवी, सुमन, आशा रानी, सरला देवी, मंगला, नारायण, श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.