हल्द्वानी, सितम्बर 25 -- हल्द्वानी, संवाददाता। रबीउल आखिर की 11 तारीख को मनाई जाने वाली ग्यारहवीं शरीफ के अवसर पर शहर में जगह-जगह लंगर, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद और मस्जिदों में धार्मिक महफिलों का आयोजन किया जाएगा। अकीदतमंद हजरत गौस-ए-आजम शेख अब्दुल कादिर जीलानी रहमतुल्लाहि अलैह की याद में फातिहा, कुरआनख्वानी, जिक्र व अजकार और दुआ का एहतिमाम करेंगे। शहर इमाम जामा मस्जिद शेख मोहम्मद आजम कादरी बरेलवी ने कहा कि रबीउल आखिर की 11 तारीख ग्यारहवीं शरीफ के नाम से जानी जाती है। यह दिन हजरत गौस-ए-आजम से अकीदत और मुहब्बत के इजहार का अवसर है। उनकी तालीमात में अल्लाह की इबादत, नेक अमल, सच्चाई, अच्छे अखलाक और इंसानियत की खिदमत को विशेष महत्व दिया गया है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: 11वीं शरीफ पर मस्जिदों में कुरानखानी और फातेहाखानी उन्होंने कहा कि ग्या...