मथुरा, जनवरी 7 -- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक बुधवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें केशव धाम में चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। ब्रज प्रांत अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि संघ प्रमुख डा मोहन भागवत एवं समस्त आरएसएस के प्रचारकों से अनुरोध है कि संपूर्ण राष्ट्र में गौ हत्या पूर्णतय बंद होनी चाहिए। पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय,पं मदन मोहन मालवीय आदि ने गौ हत्या को बहुत गलत बताया और सदैव गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा नेतृत्व वाला नरेंद्र मोदी की सरकार है। ऐसे में गौ हत्या प्रतिबंध का कानून बनकर पूरे देश में लागू होना चाहिए। जिलाध्यक्ष इं राजकुमार शर्मा ने कहा कि गाय बचेगी तो राष्ट्र बचेगा। सतयुग से लेकर कलयुग तक ग...