गौ सेवा से बढक़र कोई सेवा नहीं, अहंकार से दूर रहने का दिया संदेश
कन्नौज, अक्टूबर 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। ऐतिहासिक श्री गंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा एवं दुर्लभ सत्संग में प्रात: की प्रार्थना बेला में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने कथा और संतों के प्रवचन का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ लिया। ऋषिकेश से पधारे संत सदाशिव नित्यानंद गिरी जी महाराज ने प्रवचन करते हुए गौ सेवा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गौ सेवा से मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति के साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को स्वार्थ और अहंकार का त्याग कर सेवा, प्रेम और परोपकार के मार्ग पर चलना चाहिए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: श्रीराम के आदर्श अपनाने के साथ धर्म एवं संस्कारों का दिया संदेश ऋषिकेश से पधारे ब्रह्मचारी संत स्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.