मेरठ, अप्रैल 4 -- सम्मान एक पहल संस्था द्वारा श्री वीर हनुमान मंदिर परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्था की ओर से पल्लवपुरम निवासी दीपाली को गौ सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक विक्रांत ढाका पार्षद, वार्ड 57, अध्यक्ष देशपाल सिंह, महासचिव जगपाल सिंह, महामंत्री आलोक रस्तोगी सहित धर्मपाल सिंह, नीरज मलिक, दुर्गेश पांडे, मदनपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, नरेश सिरोही, रीना, मोना समेत मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...