बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- शनिवार को उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज एसडीएम कॉलोनी स्थित ओमनारायण शर्मा के आवास पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाई। साक्षी महाराज ने कहा कि केवल मांग करने से पहले लोगों को स्वयं गौ माता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गाय का दूध, घी, गोमूत्र और गोबर मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, लेकिन जब तक लोग इनके महत्व को स्वयं नहीं समझेंगे, तब तक सच्ची श्रद्धा उत्पन्न नहीं हो सकती। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे गौ माता को चारा खिलाएं और उनकी सेवा करें, तभी गौ रक्षा का भाव मजबूत होगा। साथ ही दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।कार्यक्रम में राधा कृष्ण शर्मा, पालिकाध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.