गौ सेवा केन्द्र ने श्रवणक्षेत्र धाम पर चलाया जागरूकता अभियान
अंबेडकर नगर, सितम्बर 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जनपद के श्रवणक्षेत्र धाम में गो सेवा एवं गोधन संवर्धन अनुसंधान केन्द्र, मल्लेपुर सरैया के तत्वावधान में गौ आधारित जीवनशैली से नशामुक्त समृद्ध भारत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केन्द्र के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने बैनर के साथ उपस्थित होकर गौ संरक्षण, स्वदेशी और नशामुक्ति का संकल्प लिया। स्वस्थ जीवन स्वस्थ परिवार स्वस्थ राष्ट्र और आओ मिलकर बनाएं आत्मनिर्भर भारत का संदेश अब सम्पूर्ण जनमानस में गौ नाद के रूप में गूंज रहा। प्रमुख आयोजक हनुमान प्रसाद तिवारी समेत अन्य ने कहा कि गौ आधारित कृषि, पंचगव्य और संस्कार ही भारत को आत्मनिर्भर और नशामुक्त बना सकते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, वरिष्ठजन और गौ भक्त उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.