गौ सेवा और सनातन के संदेश के साथ बाबाधाम की ओर बढ़ रहीं कुसुम
मुंगेर, अगस्त 13 -- असरगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला परवान पर है। कांवरिया मार्ग पर महादेव के निराले भक्त दिख रहे हैं। आस्था और संकल्प की ऐसी ही अनोखी मिसाल असरगंज कांवरिया पथ पर देखने को मिली। झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया की कुसुम साहू 21 लीटर गंगाजल लेकर 360 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकली हैं। यात्रा के 16 दिन पूरे होने के बाद वह असरगंज पहुंचीं। कुसुम ने बताया कि, उन्होंने झुमरी तिलैया स्थित झरनाकुंड से अपनी यात्रा शुरू की। सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में जलाभिषेक करने के बाद उत्तरवाहिनी गंगा से दोबारा 21 लीटर जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुई हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में कई तरह की परेशानियां सामने आईं, लेकिन उनका संकल्प अटूट है। उनकी यात्रा का उद्देश्य सिर्फ बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक तक सीमित न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.