औरैया, अप्रैल 2 -- औरैया, संवाददाता। गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य ने गुरुवार को जनपद में आवास विकास स्थित पानी की टंकी परिसर और कस्बा खानपुर के अस्थाई गौआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की हकीकत परखी गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आवास विकास स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित गौआश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रहलाद सिंह निरंजन मौजूद रहे। यहां परिसर में कीचड़ और गोबर जमा मिला, जिस पर नाराजगी जताते हुए आयोग सदस्य ने अधिशाषी अधिकारी औरैया को साफ-सफाई दुरुस्त कराने, चूने से चरही की पुताई कराने और पूरे परिसर में चूने का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। साथ ही कमजोर गौवंशों को अलग रखकर विशेष देखभाल और नांद पर अलग से चारा उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद सदस्य ने कस्बा ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.