शामली, अप्रैल 27 -- शामली। गो सम्मान आहवान अभियान के अंतर्गत गौ सेवकों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन में देशभर में अखिल वेदालक्षणा गोमाता की विधिवत सेवा, सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग की गई है। साथ ही, गो पालन मंत्रालय की स्थापना की भी मांग की गई है। सोमवार को दिए ज्ञापन में कहा गया कि गोमाता हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का जीवित प्रतीक है और जब तक गोमाता असुरक्षित है, तब तक हमारी सांस्कृतिक पूर्णता अधूरी है। बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल लोक जैसे प्रोजेक्ट्स के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक आभा को पुनर्जीवित किया है, और अब गोमाता को राष्ट्रीय सम्मान देकर वे भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान की इस प्रक्रिया की पूर्णाहुति कर सकते हैं।...