गाज़ियाबाद, जुलाई 27 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। गौ सुरक्षा एवं गौवंश को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर गो सम्मान आह्वान अभियान के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर गौ संरक्षण के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाने की मांग उठाई। अभियान के क्षेत्रीय अध्यक्ष अंकित भारद्वाज के नेतृत्व में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण के लिए पूरे देश में एक समान एवं प्रभावी कानून लागू किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि इससे गौ तस्करी और गौवंश के प्रति होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- गो सम्मान अभियान के तहत राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ज्ञापन में प्रत...