गुमला, अप्रैल 19 -- गौ सम्मान रैली गुमला में 27 को गुमला। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल को प्रस्तावित रैली के आयोजन को लेकर आयोजकों ने शुक्रवार को एसडीओ राजीव नीरज को ज्ञापन सौंपकर अनुमति मांगी है। रैली बड़ाइक मुहल्ला से शुरू होकर बड़ा दुर्गा मंदिर मार्ग होते हुए एसडीओ कार्यालय तक जाएगी। अभियान के माध्यम से देशी गोवंश के संरक्षण व संवर्द्धन को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजकों ने प्रशासन से शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सहयोग की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक त्रिपाठी, श्याम मंत्री, दीपक वर्मा व अन्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- जमुई : 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...