मुंगेर, अप्रैल 28 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गौ रक्षा सेवादल के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान रैली में निकाली गयी। सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर गौ संरक्षण के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। रैली के माध्यम से देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की जोरदार मांग उठाई गई। रैली का नेतृत्व गौ रक्षा सेवादल के अध्यक्ष प्रिंस यादव एवं दीपक सिंह ने किया। मुंगेर गौशाला परिसर से रैली शुरू हुई। हाथों में भगवा ध्वज, गौ माता के जयकारे और गौ हत्या बंद करो, देश का गौरव गौ माता, लिखी तख्तियां लिए युवा, महिलाएं चल रहे थे। यह भी पढ़ें- गौ सम्मान अभियान यात्रा निकाली गई रैली गांधी चौक, दीनदयाल चौक, एक नंबर ट्रैफिक होते हुए किला परिसर पहुंची। पूरे रास्ते गौ माता की जय के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। रैली में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.