गौ सम्मान दिवस 27 को मनाया जाएगा
रांची, अप्रैल 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। गायत्री शक्तिपीठ में गुरुवार को आयोजित प्रांतीय स्तरीय बैठक में संतों और गौ भक्तों ने 27 अप्रैल को पूरे देश में गौ सम्मान दिवस मनाने का राष्ट्रव्यापी आह्वान किया। बैठक में गौ माता के संरक्षण, सम्मान और भारतीय संस्कृति में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गोपालानंद सरस्वती, ओम प्रकाश शरण एवं गो भक्त जटा शंकर भी उपस्थिति थे। संतों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सनातन परंपरा का मूल आधार हैं। उनकी रक्षा और सेवा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि 27 अप्रैल को देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ गौ सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोगों से गौशालाओं में जाकर गौ सेवा करने, गौ संरक्षण का संकल्प लेने तथा समाज में गौ माता के महत्व के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.