बोकारो, जून 11 -- कबीर गौशाला कुडपनिया नावाडीह में धनबाद, गिरिडीह एवं बोकारो के गौ भक्तों की संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। गौ माताओं की रक्षा, संवर्धन एवं सम्मान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। श्रद्धा गोपाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। गौ सेवा, गौ सुरक्षा तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण पर विशेष चर्चा की। अपने संबोधन में कहा कि गौ सेवा केवल धर्म नहीं, बल्कि राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा का आधार है। यहां सभी गौ भक्तों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं गौ सम्मान के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...