रिषिकेष, अप्रैल 24 -- गो सेवा और संरक्षण की मांग को लेकर संत समाज देशभर में जन आंदोलन शुरू करेगा। 27 अप्रैल को देश भर की तहसीलों में संत अपने अनुयायियों संग आंदोलन कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। शुक्रवार को देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी गई। गो सेवा और गो संरक्षण से जुड़े श्रीकृष्ण कुंज आश्रम के युवराज गोपालाचार्य महाराज ने कहा कि गो सेवा और गो संरक्षण को लेकर देशव्यापी जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसका पहला चरण 27 अप्रैल को शुरू होगा। इस दिन गो माता को राष्ट्रमाता, राष्ट्रदेव, राष्ट्रआराध्या और राष्ट्र के आधार के रूप में मान्यता देने, गो संरक्षण को बढ़ावा और गो सेवा को शिक्षा से जोड़ने, निराश्रित गायों के लिए भोजन, उपचार और सुरक्षा की व्यवस्था करने आदि की मांगों को लेकर देशभर ...