किशनगंज, मई 29 -- किशनगंज। गुरुवार को नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित विवेकानंद कल्चरर क्लब में गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बिहार प्रभारी साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती दीदी एवं संभाग प्रभारी निशांत सिंह उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- अररिया: गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग तेजबैठक में चर्चा बैठक के दौरान साध्वी दीदी ने कहा कि "गौ रक्षा ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है तथा 27 जुलाई 2026 को 5,00,000 हस्ताक्षर समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल तक अपनी मांगों को पहुंचाया जाएगा। अभियान की मुख्य मांगों में गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने एवं गौ मात...