हाथरस, अप्रैल 26 -- हसायन। कस्बा से गौ माता के सम्मान में 27 अप्रैल दिन सोमवार को सुबह साढे आठ बजे हसायन कस्बा व देहात क्षेत्र में गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय हिंदू साम्राज्य के संस्थापक अनमोल गुप्ता ने बताया कि यह रैली थाना कोतवाली हसायन से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सिकंदराराऊ तहसील पहुंचेगी। रैली का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को मजबूती देना है। गौ माता के सम्मान में रविवार कस्बा व देहात क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- गौ सम्मान आह्वान अभियान की संकीर्तन रैली आज जनमानस से हस्ताक्षर कराए गए। राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन के संस्थापक अनमोल गुप्...