हाथरस, अप्रैल 28 -- हाथरस। "गौ सम्मान आह्वान अभियान" के तत्वावधान में सोमवार को सासनी तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गौ-भक्तों, संतों, मातृशक्ति एवं युवा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं सांविधानिक तरीके से भजन-कीर्तन यात्रा निकाली और यह यात्रा सासनी तहसील पहुंची। वहां भजन एवं प्रार्थना के पश्चात पश्चात उप जिलाधिकारी सासनी के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, राज्यपाल उत्तर प्रदेश और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रवीन देव रावत ने कहा, "हमारी यह माग पूर्णतः अहिंसक, प्रार्थनामय एवं संविधान सम्मत है। गौमाता हमारी आस्था के साथ-साथ कृषि, पर्यावरण व अर्थव्यवस्था का आधार हैं। हम शीर्ष नेतृत्व से अपेक्षा करते हैं कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देकर ज्ञापन के बिंदुओं पर शीघ्र नीतिगत निर्णय लिया जाए।"अभियान यह भी पढ़ें...