गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर किया पैदल मार्च
लातेहार, अप्रैल 27 -- लातेहार, चंदवा प्रतिनिधि। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पैदल मार्च निकाला गया। स्थानीय सुभाष चौक से शुरू हुआ यह पैदल मार्च गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के साथ प्रखंड कार्यालय परिसर तक पहुंचा। मार्च में शामिल लोग गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करो जैसे नारों के साथ आगे बढ़ते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ चंदन प्रसाद से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सह प्रार्थना पत्र सौंपा गया। अभियान से जुड़े नंदलाल अग्रवाल एवं प्रमोद दुबे ने बताया कि गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत देशभर में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाई जा रही है। यह भी पढ़ें- गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.