गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली गई रैली
दुमका, जुलाई 27 -- गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को विजय मंत्र का संकीर्तन करते हुए रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में गौ-प्रेमी शामिल हुए और गौ-माता के सम्मान के नारे लगाए। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंची, जहां उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना-पत्र सौंपा गया। दुमका जिला प्रभारी विवेक कुमार ने कहा कि प्रार्थना-पत्र के साथ पेनड्राइव के जरिए 1 लाख 8 हजार 500 लोगों के हस्ताक्षर भी भेजे गए। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य पूरे भारत में 40 करोड़ और दुमका जिले में 5 लाख 25 हजार हस्ताक्षर एकत्र कर केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना है। यह भी पढ़ें- Champawat News: मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम सौंपे ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.