कन्नौज, अप्रैल 26 -- गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने हेतु गौ सम्मान आह्वान अभियान की संकीर्तन रैली 27 अप्रैल सोमवार को गौ सम्मान दिवस पर निकाली जाएगी। गौ सेवक रंजीत पांडेय ने आज सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय नगला लक्षीराम पहुंचकर प्रिया ओमकार शाक्य को संकीर्तन रैली में शामिल होने का आमंत्रण दिया। गौ सेवक कृष्णा पांडेय ने बताया संकीर्तन रैली पश्चिमी बाईपास से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए तहसील परिसर तक जाएगी। उन्होंने कहा अभियान का उद्देश्य गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का आधार हैं। उनके संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अररिया: फारबिसगंज में गौ सम्मान दिवस पर आज निकलेगा जुलूस हमारा उद्देश्य है कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने ...