कटिहार, जुलाई 28 -- कटिहार। निज संवाददाता मिरचाईबाड़ी स्थित‌ हनुमान मंदिर के निकट गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के उद्देश्य से देश के मूर्धन्य संतों के मार्गदर्शन में संचालित गौ सम्मान एवं अभियान का दूसरा चरण आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य गौ माता के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक ,सामाजिक, कृषि एवं पर्यावरणीय महत्व को जन जन तक पहुंचाना तथा संविधान की मर्यादा में रहकर अहिंसक एवं लोकतांत्रिक माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकारों के समक्ष गौ संरक्षण संबंधी जनभावना प्रस्तुत करना है। भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव ,राष्ट्र आराध्या, राष्ट्रीय धरोहर अथवा राष्ट्रीय आधार जैसे सम्मानित राष्ट्रीय दर्जो में से उपयुक्त सम्मान प्रदान करना, गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून बनाना तथा केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय क...