कन्नौज, अप्रैल 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर में गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत एक विशेष हस्ताक्षर एवं जन-जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप 02 अप्रैल गुरुवार को बाबा की बगिया में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना गौ रक्षा प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक गौसेवक रंजीत पांडेय ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गौ माता के प्रति सम्मान, संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देना है। कैंप के दौरान उपस्थित लोग हस्ताक्षर कर इस मुहिम से जुड़ेंगे और समाज में गौ संरक्षण का संदेश फैलाने का संकल्प लेंगे। साथ ही लोगों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वह अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी इस अभियान से जोडऩे के लिए प्रेरित करें। अभियान से जुडऩे के इच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.