गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत हुआ विजय मंत्र संकीर्तन
हरदोई, जुलाई 27 -- पाली। कस्बे के पंथवारी देवी मंदिर परिसर में सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत विजय मंत्र संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मलूक पीठाधीश्वर संत राजेंद्र दास के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर गोवंश की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लिया। राम नाम संकीर्तन कमेटी के तत्वावधान में सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक भजन-कीर्तन और राम नाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। कमेटी के संस्थापक विश्वमोहन मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गोवंश की सुरक्षा और सम्मान के प्रति जनजागरण करना है। वीरेंद्र अवस्थी, रामरूप शुक्ला, श्रवण दीक्षित, दीपक मिश्रा, डॉ. वी.के. मिश्रा, आलोक अवस्थी, पूता पांडे, पुत्तू लाल कश्यप, श्रीपाल कश्यप, विदुर त्रिवेदी, कमल किशोर बाजपेई, कुँवर बहादुर, नारायण प्रसाद, उत्तम मिश्रा, सत्यप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.