गौ सम्मान अभियान को लेकर बढ़ा जनसमर्थन
जमशेदपुर, जुलाई 26 -- जमशेदपुर। गौ संरक्षण, गौ संवर्धन एवं गौ सम्मान के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान अभियान को सफल बनाने के लिए जमशेदपुर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समाज के विभिन्न वर्गों, धार्मिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों का अभियान को लगातार समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में गायत्री शक्तिपीठ, गोलपहाड़ी, टाटानगर में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें अभियान के आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान तथा व्यापक जनभागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी के. प्रभाकर राव, विश्व हिंदू परिषद के मंत्री अरुण सिंह, गौ सम्मान अभियान जमशेदपुर के संरक्षक सुरेश लाल, अभियान की सक्रिय सहयोगी मुनमुन चक्रवर्ती सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.