कन्नौज, मार्च 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। गो माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे गो सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत रविवार को बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन पंडित कन्हैया लाल पांडेय मार्केट, पश्चिमी बाईपास स्थित परिसर में किया गया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं, गोसेवकों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान गो माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग भी जोरदारी से की गई। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि गौ सम्मान आवाहन अभियान देशभर में संत-महात्माओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में गो माता के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना को मजबूत करना, गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अधिक से अधिक लोगों को गोसेवा के कार्यों से जोड़ना है। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.