औरैया, अप्रैल 27 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे में सोमवार को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने गौ माता को 'राष्ट्र माता' घोषित किए जाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अशोक कुमार को सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन के जिला अध्यक्ष सक्षम पोरवाल (उमंग) के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परंपरा का अभिन्न हिस्सा रही है। प्राचीन काल से ही इसे मातृत्व, समृद्धि, सेवा और करुणा का प्रतीक माना गया है। वेदों और पुराणों में भी गौ माता की महिमा का उल्लेख मिलता है, जो इसकी सामाजिक और आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने लिए दिया ज्ञापन पदाधिकारियों ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.