औरंगाबाद, मार्च 19 -- गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन औरंगाबाद के कुंडा हाउस में किया गया। बैठक में क्षेत्र के गौभक्तों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। इसमें गौसंरक्षण से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। औरंगाबाद क्षेत्र में संचालित अवैध कत्लखानों, अवैध पशु तस्करी, सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंशों तथा गोरक्षा कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए जा रहे झूठे मुकदमों पर चिंता व्यक्त की गई। ऋषभनाथ फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, बोधगया की संयोजक सचिव नेहा कुमारी ने कहा कि औरंगाबाद में लगातार पशु तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो कानून और समाज दोनों के लिए गंभीर चुनौती है। सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गौवंशों की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जो कचरा एवं पॉलिथीन खाकर जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.