भदोही, मार्च 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। गौ संरक्षण केंद्र बैदाखास में शुक्रवार को पहुंचे सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल निरीक्षण किए। इसमें मवेशियों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधा मुहैया कराने को निर्देशित किए। निरीक्षण में 375 गोवंश संरक्षित मिले। पर्याप्त मात्रा में भूसा और चोकर उपलब्ध मिला। इस दौरान उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जनार्दन मौर्य व पशु मित्र संदीप यादव एवं केवर टेकर उपस्थित मिले। गौ संरक्षण केंद्र में कुल 375 गोवंश मिले। केंद्र में साफ-सफाई मानक के अनुरूप मिलने पर सीडीओ प्रसन्न नजर आए। सीडीओ निर्देशित किए कि पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, पानी, भूसा और चोकर उपलब्ध रहे। वहीं, लगा सीसीटीवी कैमरा को चालू रखा जाए।बीडीएच 26 गौ संरक्षण केंद्र बैदाखास में निरीक्षण कर चोकर की जानकारी लेते सीडीओ।

हिंद...