बागपत, अप्रैल 27 -- गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सोमवार को गौ संरक्षण के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अभियान में शामिल आकाश त्यागी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गौवंश का विशेष महत्व है। यह केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि कृषि व्यवस्था, पर्यावरण संतुलन और मानव स्वास्थ्य से भी जुड़ा है। ज्ञापन में गौवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की मुख्य मांग की गई। इसके अतिरिक्त, गौशालाओं की स्थिति सुधारने, पर्याप्त भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। खेकड़ा तहसील में भी सामाजिक संगठनों के लोगों ने एसडीएम मनीष यादव को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्र माता दर्जा देने की मांग इस दौरान काफी लोग मौजूद रहे।--बड़ौत में भी सौंपा गया ज्ञापनशहीद भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.