पूर्णिया, मई 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सीमांचल क्षेत्र में गौ रक्षा को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने पूर्णिया में अपने संगठन को मजबूत करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई।

नई जिम्मेदारी सोमवार को हरीश कुमार हर्ष को पूर्णिया जिला का गौ रक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया जिसके साथ ही संगठन ने अपने विस्तार अभियान को नई गति देने का संकेत दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत सीमांचल में टीम को मजबूत किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक द्वारा विभिन्न जिलों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है ताकि जमीनी स्तर पर गौ संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। ...