गौ रक्षा के समर्थन में चला हस्ताक्षर अभियान
कन्नौज, जून 13 -- छिबरामऊ। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना गौ रक्षा प्रकल्प के तत्वावधान में गौवंश संरक्षण एवं गौ रक्षा से संबंधित मांगों के समर्थन में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जनसमर्थन जुटाकर गौ संरक्षण के मुद्दों को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रंजीत पांडेय ने बताया कि अभियान के दौरान क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं बाजारों में विशेष शिविर लगाए गए। मंशेश्वरनाथ मंदिर, गंगेश्वरनाथ मंदिर तथा बाबा की बगिया व बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों से संपर्क कर हस्ताक्षर कराए गए। उन्होंने कहा कि गौवंश की सुरक्षा, संरक्षण और उनके लिए बेहतर व्यवस्थाओं की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से एकत्र जनसमर्थन को ज्ञापन के रूप में संकलित किया जा रहा है। यह ज्ञाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.