वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने और सनातन धर्म के संरक्षण के लिए ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गविष्ठि यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा 81 दिनों में उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।इसका नेतृत्व शंकराचार्य और गोपाल 'मणि' करेंगे। यात्रा तीन मई से आरंभ होगी और 24 जुलाई को समाप्त होगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में गो-भक्तों को जागृत करना और गो-रक्षा के लिए ठोस कदम उठाना है। यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक 'गोधाम' की स्थापना करना, हिंदुओं को 'गो-मतदाता' बनने के लिए प्रेरित करना, प्रत्येक गांव और मोहल्लों में पांच-पांच 'गो वीरों' की नियुक्ति करना तथा विस क्षेत्रों में मौजूदा गोशालाओं और बूचड़खानों की स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.