गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग, गौरक्षकों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ ने गौ सम्मान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जीत सिंह को सौंपा। सोमवार को शहीद कुटी पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा के नेतृत्व में लोग एकत्र हुए। अजीत शर्मा ने कहा कि गौ माता के नाम पर राजनीति बंद होनी चाहिए और सनातन धर्म की आधारशिला मानी जाने वाली गौ माता को उनका उचित सम्मान मिलना चाहिए। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता सिंह ने कहा कि सरकार को गौ संरक्षण के लिए ठोस और कठोर कदम उठाने चाहिए, जिससे गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यह भी पढ़ें- गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग इसके बाद सभी गौरक्षक नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां एसडीएम की गैर मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.