आगरा, जनवरी 30 -- श्री कृष्ण गोशाला कमेटी की ओर से गौ माता को विशेष भोग समर्पित करने की अनूठी पहल की गई। गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में गौ सेवा के साथ विशेष भोग अर्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सैकड़ों गौ सेवकों के साथ गौ माता को भोग समर्पित कर किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौ माता के चरण वंदन और तिलक पूजन संपन्न हुआ। गोशाला में रहने वाली हजारों गायों को अंकुरित अनाज, ड्राई फ्रूट्स, पेठा, दलिया, विभिन्न दालें, फल और हरी सब्जियां सहित पौष्टिक खाद्य पदार्थ समर्पित किए गए। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मान्यता के अनुसार गौ माता के शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। सामान्यतः भोग अर्पित कर प्रसाद भक्त ग्रहण करते हैं, लेकिन यह ऐसा अनोखा भोग है, जिसे साक्षात गौ माता ग्रहण करती हैं। उन्होंने कहा कि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.