कोडरमा, फरवरी 7 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के संकल्प के साथ हरिद्वार (उत्तराखंड) से साइकिल यात्रा पर निकले दो युवा नितिन कैथोल एवं संजय कुमार-झुमरी तिलैया पहुंचे। नगर आगमन पर श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर अंकित राणा, आयुष कुमार, विमल शर्मा, गौरव कुमार, अरविंद चौधरी, संजू लाम्बा, सत्यप्रकाश लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनकी आगे की मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। यात्रा पर निकले युवकों ने बताया कि वे 18 अगस्त 2025 को हरिद्वार से 12 ज्योतिर्लिंग एवं चारधाम दर्शन की भावना के साथ रवाना हुए हैं। देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के उपरांत वे गिरिडीह, कोडरमा होते हुए झुमरी तिलैया पहुंचे। यहां से वे बरही एवं चौपारण के रास्ते वाराणसी जाकर काशी विश्वनाथ के दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.