अररिया, मई 29 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत दूसरे चरण के हस्ताक्षर अभियान को लेकर गुरुवार को फारबिसगंज स्थित श्री मारवाडी ठाकुरबाड़ी परिसर में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान से आईं गौ सम्मान आह्वान अभियान, बिहार की मुख्य प्रभारी साध्वी निष्ठा गोपाल ने अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की। साध्वी निष्ठा गोपाल ने कहा कि दूसरे चरण के हस्ताक्षर अभियान के तहत 27 जुलाई को पूरे देश में एक साथ जिला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ माता को सम्मान एवं संरक्षण दिलाने, पूरे भारतवर्ष में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। यह भी प...