बलरामपुर, अप्रैल 27 -- तुलसीपुर, संवाददाता।विश्व हिंदू महासंघ के गौ सेवा सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को संगठन पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत को राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन सौंपा। अभियान के माध्यम से गौ संरक्षण के समर्थन में व्यापक जनसमर्थन व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने कहा कि गौ माता सनातन आस्था और भारतीय संस्कृति का आधार हैं, इसलिए उन्हें अविलंब राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य गौवंश संरक्षण, उनके प्रति हो रहे अपराधों पर रोक तथा समाज को गौ सेवा से जोड़ना है। सभी ने गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। यह भी पढ़ें- गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग, गौरक्षकों का प्रदर्शन इस अवसर पर जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.