गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग, ढाई लाख हस्ताक्षर उपायुक्त को सौंपे गए
कोडरमा, जुलाई 27 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत सोमवार को ध्वजधारी धाम, कोडरमा में गो दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजाधारी धाम से उपायुक्त कार्यालय, कोडरमा तक विशाल जनजागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन व ढाई लाख हस्ताक्षरों का समर्थन-पत्र उपायुक्त, कोडरमा को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने व गो माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी कानून बनाने की मांग की गई। अभियान के आयोजकों ने बताया कि यह जनआंदोलन देशभर में साधु-संतों के नेतृत्व में व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गो सम्मान अभियान के तहत राष्ट्रपति-प्रधानमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.