गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग
बागपत, जुलाई 5 -- खेकड़ा। कस्बे की राम वाटिका के प्रांगण में कार्यक्रम का शुभारम्भ मथुरा से आए मुख्य अतिथि गोपी महाराज ने किया। बैठक में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग उठी। वक्ताओं ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत में गौमाता का विशेष दर्जा है। ऐसे में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने में देरी नही होनी चाहिए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई को कार्यकर्ता इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सोंपेंगे। कार्यक्रम का संचालन सुजल वर्मा ने किया। वक्ताओं में गौ रक्षा जिला प्रभारी वरुण शर्मा, आकाश त्यागी, नगरपालिका सभासद हर्ष शर्मा, आकाश कश्यप, राजा कश्यप, विवेक, नितिन धामा, रौनक, अमित धामा सहित गौ सेवा परिवार के कार्यकर्ता शामिल रहे। यह भी पढ़ें- गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की उठी मांग,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.