गौ माता को राज्य माता घोषित किया जाए
काशीपुर, जुलाई 23 -- काशीपुर। करणी सेना उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर गो माता को उत्तराखंड में राज्य माता घोषित करने और उनके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। गुरुवार को करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठा. शिवम चौहान ने सीएम को भेजे पत्र में कहा है कि उत्तराखंड देवभूमि और तपोभूमि है, जहां गो माता को केवल पशु नहीं बल्कि पूजनीय दर्जा प्राप्त है। इसके बावजूद गोवंश की दुर्दशा और उन पर अत्याचार की घटनाएं चिंताजनक हैं। करणी सेना ने स्पष्ट किया है कि यदि 1 अगस्त 2026 तक इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन के कार्यकर्ता ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, और देहरादून से हरिद्वार पहुंचेंगे। इसके बाद 2 अगस्त को हरिद्वार को केंद्र बनाकर देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास के लिए पैदल कूच किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.